{"_id":"653034e429f06684ae04eee7","slug":"businessman-clashed-with-police-over-removal-of-encroachment-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5926-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुंडेरवा में अतिक्रमण हटाने पर पुलिस से उलझा व्यवसायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुंडेरवा में अतिक्रमण हटाने पर पुलिस से उलझा व्यवसायी
Thu, 19 Oct 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायी और उसकी पत्नी पुलिस से करने लगी अभद्रता, दोनों गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। त्योहारों की गहमागहमी के बीच यातायात में बाधा बन रहे मुंडेरवा कस्बे की पटरियों पर फैला अतिक्रमण पुलिस बुधवार को खाली करा रही थी। इस दौरान शुगर मिल चौराहे पर एक फल कारोबारी अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए पुलिस से उलझने लगा। बात बढ़ते देख पुलिस टीम ने व्यवसायी पप्पू और उसकी पत्नी बिंदु को हिरासत में ले लिया। एसएचओ राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि दोनों पर केस दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा कस्बे में सड़क तक अतिक्रमण फैलने की वजह से गोरखपुर व बस्ती की तरफ जाने वाली परिवहन निगम की बसें, एंबुलेंस व अन्य निजी वाहनों को दिक्कत होती है। कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। कई रोडवेज़ की बसें गोदमवा मोड़ से मुड़ कर हाईवे पर चली जाती थीं। यात्रियों की शिकायत थी कि बसों के रास्ता बदलने की वजह से उन्हें दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इसकी सबसे बड़ी बजह थी कि पटरियों पर सड़क तक दुकानें लगी रहती हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष और पुलिस से लगातार शिकायतों को संज्ञान में लेकर प्रभारी निरीक्षक टीम लेकर शुमर मिल चौराहे पर अतिक्रमण हटवाने पहुंचे। वहां काफी दिनों से फल की दुकान लगाने वाले पप्पू और उसकी पत्नी बिंदु पुलिस के साथ अभद्रता करने लरीं। इस दौरान एसएसआई कन्हैया पांडेय, एजाज अहमद उपनिरीक्षक, सिपाही विजय प्रकाश राय , अमित यादव , मुकेश सहनी , राकेश सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।