{"_id":"65cda603cb6d1bffae0d8e07","slug":"bus-of-pilgrims-going-from-basti-to-jagannath-puri-overturned-2024-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती से जगन्नाथ पुरी जा रही तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 यात्री घायल; तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती से जगन्नाथ पुरी जा रही तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 यात्री घायल; तीन की हालत गंभीर
Thu, 15 Feb 2024 11:19 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:19 AM IST
सार
बस संख्या यूपी 47 टी 8978 में पैंसठ तीर्थ यात्री सवार होकर को उड़ीसा राज्य के जगन्नाथपुरी में दर्शन करने हेतु जा रहे थे। उक्त बस डबल डेकर बताया जा रहा है,बस अभी राबर्टसगंज थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जनपद से तीर्थ यात्रा कराने ले जा रही यात्रियों की बस सोनभद्र जनपद के राबर्टसगंज थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में गुरुवार की रात करीब दो बजे पलट गई, जिससे बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है ।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस संख्या यूपी 47 टी 8978 में पैंसठ तीर्थ यात्री सवार होकर को उड़ीसा राज्य के जगन्नाथपुरी में दर्शन करने हेतु जा रहे थे। उक्त बस डबल डेकर बताया जा रहा है,बस अभी राबर्टसगंज थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधिकतर यात्री सोए हुए थे, दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस नें घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर तीन घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों के अनुसार अस्पताल में समुचित सुविधा न होने की वजह से उनका इलाज सही ढंग से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
हादसे में कई घायल
घायलों में चतुर्भुज (40) वर्षीय निर्मला (55), श्रीकांति (60), भीम उपाध्याय (32) पुजारी शर्मा (62), सुभाष राय (61), सावित्री बोईन(60), रामसकल (65), शंभू (65), दयाराम (55), कृष्णा (64), सूर्यनारायण(65), प्रमिला (51), शीला (50), विजय (63), रामचंद्र (65), रविंद्र नाथ (65), कमलावती (64), विवेक (19), कपिल मुनि (65), जनक (60), गिरिजेश (55), मांडवी (56) , नेबुलाल (55) और सरोज (48) शामिल हैं। जिनका जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
तीर्थ पंडा चतुर्भुज, निर्मला, दिनेश, भीम उपाध्याय समेत चार लोगों को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सीओ नगर राहुल पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
तीर्थ पंडा चतुर्भुज, निर्मला, दिनेश, भीम उपाध्याय समेत चार लोगों को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सीओ नगर राहुल पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।