फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bumper voting in repoling

दोबारा मतदान में बरसे वोट

Wed, 02 Dec 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। रामनगर ब्लाक के आल्हेकुईयां बूथ पर मंगलवार को हुए पुनर्मतदान में
विज्ञापन
मतदाताओं ने अराजक तत्वों के मुंह पर करारी चोट की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने जमकर वोटिंग की।

बूथ पर सुबह सात बजे से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई थी, जो अंतिम समय तक चलती रही। हालांकि इस वोटिंग में महिलाओं और उम्र दराज पुरुषों को छोड़कर नवयुवक वोटरों का काफी अभाव रहा।

सुबह सात बजे से दस बजे तक अच्छी वोटिगं हुई। दोपहर में बूथ पर सन्नाटा पसर गया। सुबह ग्यारह बजे तक 52 प्रतिशत लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

दोपहर बाद बूथ पर आवक कम देखकर थानाध्यक्ष सोनहा निर्भय नारायण सिंह ने गांव के मतदाताओं को इस बात का सिपाहियों के माध्यम सें भरोसा दिलाया कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

पुलिस की सारी व्यवस्था अराजक तत्वों से निपटने के लिए बनाई गई हैं। पुलिस की ओर से दिलाये गये भरोसे पर लोगों ने एक बार फिर से घरों से निकलना शुरू किया और साढे़ चार बजे तक मत प्रतिशत 73.33 तक पहुंच गया।

बूथ की संवेदनशीलता को देखते हुये तहसीलदार राम कैलाश सरोज को बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। जो सुबह सात बजे से अंत तक बूथ पर जमे रहे। चाक चौबंद व्यवस्था देखकर मात्र एक अभिकर्ता बूथ पर मौजूद रहा।

बूथ की सुरक्षा की कमान संभाले थानाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में 4 उपनिरीक्षक, 15 सिपाही, 10 होमगार्ड,1 महिला एसआई, 4 महिला पुलिस के अलावा एक प्लाटून पीएसी तैनात रही।

बूथ पर आने वाले वोटरों को मतदान कार्य में लगे पीठासीन दिनेश कुमार, दुर्गेश यादव, रमावती देवी व विजय कुमार ने काफी तेजी से निपटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed