{"_id":"6a0b6687d0e85344fb0535a7","slug":"bullion-traders-handed-over-a-request-letter-addressed-to-the-prime-minister-to-the-dm-basti-news-c-207-1-bst1005-158888-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सराफा व्यापारियों ने डीएम को सौंपा प्रधानमंत्री को संबोधित निवेदन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सराफा व्यापारियों ने डीएम को सौंपा प्रधानमंत्री को संबोधित निवेदन पत्र
विज्ञापन
बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, एसपी डॉ. यशवीर सिंह व एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान व उपायुक्त राज्यकर उपेंद्र यादव ने जनपद के स्वर्ण व्यापारियों के साथ बैठक की। उनकी समस्याओं को सुना और हर स्तर पर वर्तमान में उत्पन्न स्थिति को लेकर सहयोग का आश्वासन दिया। वार्ता के दौरान सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष कुंदन वर्मा ने प्रधानमंत्री को संबोधित निवेदन पत्र डीएम को सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के बाद अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक साल तक सोने का जेवर न खरीदने की अपील के साथ स्वर्णकारों का संकट और बढ़ गया है। पहले से ही मंदी के दौर में चल रहा व्यापार और कठिन हो जाएगा। पूरे देश के लगभग 3.5 करोड़ लोग जो इस व्यवसाय से जुड़े है (ज्वेलर्स, कारीगर, श्रमिक परिवार) का जीवन यापन का संकट का विषय है। इससे सर्वाधिक नुकसान मध्यम व छोटे व्यवसायियों का है।
सरकार चाहे तो सोने के आयात कम करके अपना ब्रांड निकाल कर देश के अंदर मौजूद संस्थाओं व व्यक्तियों से बैंकों के माध्यम से खरीददारी करके ज्वेलरी उद्योग को उपलब्ध करा सकती है।