फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bulldozers fired at shops adjacent to town club, police removed protesters

टाउन क्लब से सटी दुकानों पर चला बुलडोजर, विरोध करने वालों को पुलिस ने हटाया

Sun, 24 Jan 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers fired at shops adjacent to town club, police removed protesters
कब्जा हटाये जाने पर महिलाओं को समझाती पुलिस। - फोटो : BASTI
टाउन क्लब से सटी दुकानों पर चला बुलडोजर, विरोध करने वालों को पुलिस ने हटाया
विज्ञापन

बस्ती। गांधीनगर स्थित टाउन क्लब से सटी दुकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया। विरोध करने वालों को पुलिस ने हल्का बल का इस्तेमाल करके हटाया।
अधिकारियों का तर्क था कि ये सभी दुकानें अवैध हैं, जिन्हें खाली करने के लिए पूर्व में नोटिस दी गई थी। वहीं दुकानदारों का कहना है कि बिना नोटिस दिए ही कार्रवाई की गई है। 63 वर्षों तक बाहरी लोगों के कब्जे में रहे टाउन क्लब की कमान अब पूरी तरह से प्रशासन के हाथों में है। डीएम आशुतोष निरंजन और नगर पालिका अध्यक्ष रुपम मिश्रा के प्रयासों के बाद यह क्लब एक बार फिर अस्तित्व में आ गया है। 26 जनवरी को इस क्लब में आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुस्तकालय का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही इस क्लब का नाम भी आचार्य रामचंद्र के नाम पर ही रखा गया है। इसके अलावा यहां मनोरंजन के अन्य साधन भी मौजूद होंगे। क्लब के बाहर लगभग दस दुकानें संचालित हो रही थीं। रविवार को दिन में तकरीबन 10.30 बजे पालिका की टीम के अलावा एसडीएम सदर आशाराम वर्मा, ईओ नगर पालिका अखिलेेश त्रिपाठी, तहसीलदार सदर पवन जायसवाल पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। उसके बाद उन्होंने दुकानदारों को जल्द से जल्द दुकानों को खाली करने का निर्देश।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कुछ महिलाएं यह कहते हुए आगे आ गईं कि उन्हें किसी तरह की कोई मोहलत नहीं दी गई। महिलाओं के अलावा पुरुष भी विरोध पर उतर आए। उसके बाद प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग करते हुए सभी को पीछे कर दिया और एक के बाद एक सभी दुकानों को जमींदोज करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed