{"_id":"648628d80ec0c927580d8545","slug":"bull-killed-old-woman-basti-news-c-7-1-202881-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सांड़ ने वृद्ध महिला को पटक कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सांड़ ने वृद्ध महिला को पटक कर मार डाला
Mon, 12 Jun 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पशुओं के लिए घास काटने गई छावनी थाना क्षेत्र की वृद्ध महिला को सांड़ ने पटक कर मार डाला। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी सायरा देवी (65) पत्नी सांवल चौहान शनिवार शाम करीब सात बजे जानवरों के लिए घास काटने खेत में गई थीं। वापस आते समय रास्ते में एक बिगड़ैल सांड़ ने महिला पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार सांड़ ने महिला को कई बार उठाकर पटक दिया। आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया और गांव में जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। लोग पहुंचे तो महिला लहूलुहान होकर पड़ी थी। ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को खदेड़ा। परिवार के लोग घायल महिला को जिला चिकित्सालय बस्ती ले गए। यहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पति सांवल चौहान ने छावनी पुलिस को दी।