{"_id":"600b19ad8ebc3e2ecf239fde","slug":"build-a-wedding-procession-on-empty-land-near-normal-school-dm-basti-news-gkp381964256","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्मल स्कूल के पास खाली जमीन में बनवाएं बारात घर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्मल स्कूल के पास खाली जमीन में बनवाएं बारात घर : डीएम
विज्ञापन

बस्ती। डीएम आशुतोष निरंजन ने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की और नार्मल स्कूल परिसर में खाली जमीन पर बरात घर बनवाने को कहा। साथ निर्देश दिया है कि जिला पंचायत की सभी दुकानों का अनुबंध कराए। अनुबंध न कराने वालों का आवंटन निरस्त करें।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को अपनी आय बढ़ाने का प्रयास करने के लिए कहा। नार्मल स्कूल के पास की जमीन में बारात घर बनाया जाएगा। सामान्य दिनों में इसे पार्किंग बनाया जाएगा, ताकि नियमित आय होती रहे। भानपुर में अर्धनिर्मित दुकानों को पूरा कर आवंटित किया जाएगा। हर्रैया तथा बहादुरपुर में निर्मित सभी दुकानों का अनुबंध कराया जाएगा।
कहा कि अब पूरे साल ठेकेदार अपना पंजीयन करा सकेंगे। निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से गुणवत्ता पूर्वक पूरा कराएंगे। इस दौरान जेई व एई निरीक्षण कर फोटो ग्रुप में डालेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने का भी निर्देश दिया। अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्र ने आश्वस्त किया कि मार्च तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि लोहिया मार्केट में खाली स्थान पर पार्किंग बनाएं। यहां अतिरिक्त दुकाने भी बनाई जाएं तथा नीचे पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।