फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   buffalow chori

चाचा की भैंस चोरी करके अयोध्या बेचने पहुंचा युवक

Sat, 04 Jun 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
buffalow chori
हरैया के लबदिया गांव में चोरी की भैंस को वापस लाते ग्रामीण - फोटो : BASTI
- हर्रैया थानाक्षेत्र के लबदहिया गांव का मामला
विज्ञापन

- आधार कार्ड मांगने पर भैंस छोड़कर भाग निकला आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के लबदहिया गांव में बृहस्पतिवार रात एक युवक ने अपने चाचा की भैंस को चुराकर उसे अयोध्या के जुबेरगंज पशु बाजार में बेचने के लिए पहुंचा दिया। बाजार के कर्मचारियों के आधार कार्ड मांगने पर उसने ना-नुकुर की। इसी दौरान पड़ोस के गांव के व्यापारी पहुंच गए और जब उससे पूछताछ करने लगे तो वह भैंस छोड़कर भाग गया। गांव के व्यापारी के सहयोग से भैंस को वापस लाया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हर्रैया थाना क्षेत्र लबदहिया गांव के रहने वाले मोतीलाल वर्मा ट्रक चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। घर पर पत्नी और बच्चों के साथ उनके बुजुर्ग पिता रहते हैं। बृहस्पतिवार रात उनके भतीजे ने गांव के कुछ लोगों के साथ घर के सामने बंधी भैंस को रात में चोरी करके उसे अयोध्या जिले के जुबेरगंज बाजार पहुंचा दिया। शुक्रवार सुबह होने पर बगल के गांव रमया के कुछ व्यापारी अपना पशु बेचने बाजार पहुंचे तो देखा कि वहां पर आरोपी से बाजार के कर्मचारी आधार कार्ड मांग रहे हैं। आधार कार्ड न होने के कारण भैंस बिकने में दिक्कत आ गई। जब रमया गांव के व्यापारियों ने आरोपी से पूछताछ किया तो वह भैंस को छोड़कर भाग गया। फोन से व्यापारियों से मामले की सूचना गांव वालों को दी। इसके बाद व्यापारियों ने पिकअप से भैंस को वापस पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छानबीन करके कार्रवाई किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed