{"_id":"61ae4e4b94079808ff3e2b3f","slug":"budget-pass-of-29-crore-57-lakh-basti-news-gkp4189515177","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत की बैठक में 29 करोड़ 57 लाख का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत की बैठक में 29 करोड़ 57 लाख का बजट पारित
विज्ञापन
गौर ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों की बैठक को संबोधित करते जटाशंकर शुक्ला। ?
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत की बैठक में 29 करोड़ 57 लाख का बजट पारित
- कोरोना से निपटने को हरसंभव सहयोग देने का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान/बस्ती। गौर ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख कांति शुक्ला की अगुवाई में क्षेत्र पंचायत की बैठक में 29 करोड़ 57 लाख रुपये का बजट पेश किया गया। बैठक में विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार पांडेय ने 29 करोड़ 57 लाख करोड़ का लेबर बजट पेश किया तो उपस्थित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने समर्थन किया। बैठक का कोरम पूरा करते हुए पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई।
प्रमुख ने कहा कि पिछले कार्यकालों की तुलना में इस कार्यकाल में बेहतर विकास होगा। सबको साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का भरपूर सहयोग करेंगे। जहां स्वास्थ्य विभाग को उनकी जरूरत है, तत्काल उन्हें सूचित करें। वहीं ग्राम प्रधानों से अपील की गई कि गांव में सौ फीसदी टीकाकरण कराएं। खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार पांडे ने ग्राम सचिवों से अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने की बात करते हुए योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना, बाल विकास परियोजना के कार्यक्रम समाज कल्याण की योजनाओं, कृषि विभाग कार्यक्रम राज्य वित्त एवं 15वां वित्त वर्ष 2022-23 की कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बाद में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने अपने प्रस्ताव पेश किए। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों के पहुंचने पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से अमरदीप शुक्ला, वरुण पांडेय, पं. अमन शुक्ला, जय हरगोविंद सिंह, बिंदु यादव, राजेश कुमार मिश्र, राम प्रकाश शुक्ला, अजीत शुक्ला, दीपक शुक्ल, गोलू, पिंटू, विशाल सिंह, जितेंद्र पांडेय, अनिल कुमार, राजमणि पांडेय, कमलेश मिश्र, एडीओ पंचायत चंद्र भान व अवधेश, सचिव सुधीर सिंह, आरती सिंह, राम रोहित सहित आदि मौजूद रहे।