फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Budget-BJP praised

राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों की प्रतिक्रिया

Wed, 02 Feb 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Budget-BJP praised
बजट : भाजपा ने की तारीफ तो विपक्षी दलों ने बताया झुनझुना
विज्ञापन

बस्ती। केंद्र सरकार की बजट की भाजपा ने खुलकर तारीफ की है। कहा कि यह भविष्य में अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूती देगा। वहीं, विपक्षी दलों ने कहा कि इस बजट से किसी को लाभ होने वाला नहीं है। बल्कि यह बजट झुनझुना है।
भविष्य की नींव मजबूत करेगा बजट
केंद्र सरकार की यह बजट भविष्य की नींव को मजबूत करने वाला है। एक ओर जहां विदेश पलायन कर रहे कंप्यूटर साइंस के युवाओं को अपने हुनर दिखाने के लिए बजट में प्रावधान है। वहीं, क्रिप्टो करेंसी से सरकार बिट क्वाइन को टक्कर देगी। यह बजट देश के भविष्य पर आधारित है, जिससे देश मजबूत होगा।
विज्ञापन

-महेश शुक्ल, जिलाध्यक्ष भाजपा
बजट में मोदी सरकार को जीरो नंबर
बजट में किसी वर्ग का भी ध्यान नहीं रखा गया है या यूं कहें कि किसी के लिए कुछ नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार को इस बजट के लिए जीरो नंबर मिलना चाहिए। नौकरी पेशा, मध्यम वर्ग गरीबों, युवाओं, किसानों समेत अन्य वर्ग को कुछ नहीं मिला है। महंगाई पर काबू पाने के लिए भी केन्द्र सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंकुर वर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
आम लोगों को बजट ने किया निराश
बजट में इस बार केंद्र सरकार ने आम लोगों को निराश किया है, क्योंकि इसमें मध्यम वर्ग व निचले तबके के लिए कोई प्रावधान नहीं है। आयकर में छूट की सीमा भी नहीं बढ़ाई गई। कर्मचारियों के पेंशन की मांग पर भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया है।

-महेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी
बजट का लाभ केवल उच्च वर्ग को
इस बजट में कारपोरेट सेक्टर के लिए तमाम संभावनाएं हैं। बजट ने सभी श्रेणी के लोगों को निराश किया है। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र हो या फिर व्यवसायी क्षेत्र बजट में इनके लिए कुछ नहीं दिया गया है।
-जय हिंद गौतम, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed