{"_id":"5c096b0cbdec22419a25a3a4","slug":"btc-trainers-locked-diet","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षुओं ने डायट पर जड़ा ताला, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षुओं ने डायट पर जड़ा ताला, नारेबाजी
basti
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
डायट पर बीटीसी प्रशिक्षुओं ने ताला जड़ा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिला प्रशिक्षण संस्थान पर बीटीसी 2015 के प्रशिक्षुओं ने बृहस्पतिवार को ताला जड़ दिया और गेट पर धरना देते हुए नारेबाजी की। प्रशिक्षु प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड न किए जाने से नाराज हैं। बाद में आश्वासन के बाद प्रशिक्षु दो दिन का समय देने के बाद मान गए।
टीईटी का परीक्षाफल घोषित हो गया। इसी के साथ शिक्षा विभाग ने 69 हजार शिक्षकों के भर्ती का शासनादेश भी जारी किया। शासन के इस निर्देश के बाद बीटीसी-2015 के प्रशिक्षुओं का धैर्य इस नाते जवाब दे गया क्योंकि उनके प्रयोगात्मक परीक्षा का नंबर अपलोड नहीं किया जा सका है, जबकि इसे 22 नवंबर तक ही किया जाना था। इस नंबर के अपलोड न होने से इन प्रशिक्षुओं का परीक्षा परिणाम अटक जाएगा, इसकी भनक लगते ही प्रशिक्षु डायट परिसर में एकत्रित हो गए। डायट प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। प्रशिक्षुुओं का आरोप है कि निजी विद्यालयों के प्रशिक्षुओं का प्रयोगात्मक परीक्षा का नंबर तो अपलोड कर दिया गया, मगर डायट में पढ़ाई करने वालों का नंबर जानबूझकर अपलोड नहीं किया गया। ऐसे में वे शिक्षक भर्ती का आवेदन करने से वंचित हो जाएंगे। देर शाम तक प्रशिक्षु वहां डटे रहे। बाद में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल वहां पहुंचे और प्रशिक्षुुओं से बातचीत करने के बाद कॉलेज प्रशासन व परीक्षा नियामक इलाहाबाद से भी बात की। इसके बाद वे मान गए।