फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BSA stopped the salary of all block education officers

Basti News: बीएसए ने रोका सभी खंड शिक्षाधिकारियों का वेतन

Sun, 11 Jun 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 11 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
BSA stopped the salary of all block education officers
बस्ती। कार्य में धीमी गति खंड शिक्षाधिकारियों को भारी पड़ गई। बीएसए डाॅ. इंद्रजीत प्रजापति ने शनिवार को खंड शिक्षाधिकारियों का वेतन रोक दिया है। यू-डायस पोर्टल पर बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित विद्यालयों का छात्र प्रोफाइल पूर्ण नहीं किया गया है। अब जब तक यह कार्य पूर्ण नहीं होगा तब तक वेतन आहरित नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

शासन, प्रशासन के सख्ती के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग की कार्य संस्कृति में बहुत सुधार नहीं हो सका है। उच्चाधिकारियों की बार-बार चेतावनी के बाद भी अधिकारियों की शिथिलता शिक्षा योजनाओं पर भारी पड़ रही है। इसके लिए उच्च स्तरीय बैठकों में विभागाध्यक्ष जवाबदेह बनते है। बीएसए ने इस बार लापरवाही पर सख्त रुख अख्तियार किया है। समीक्षा के दौरान पता चला कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का विवरण यू-डायस पोर्टल पर अपडेट नहीं है। इसके लिए उनके स्तर से सभी खंड शिक्षाधिकारियों को कई बार पत्राचार भी किया गया। व्हाट्सएप के जरिए भी विवरण पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके, महज 69.56 प्रतिशत फीडिंग हुई है। वहीं माध्यमिक स्तर पर 78 प्रतिशत फीडिंग है। इस लापरवाही पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को वेतन रोक दिया है। पत्र जारी कर निर्देश दिए कि तीन दिवस के भीतर शेष विद्यालयों का छात्र डाटा पोर्टल पर फीड करना सुनिश्चित किया जाए। कार्य पूर्ण न होने तक वेतन बाधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed