{"_id":"68cdbbcd6358e185210a3383","slug":"brainstorming-on-action-in-cases-of-conversion-and-theft-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144254-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: धर्मांतरण और चोरी के मामलों में कार्रवाई पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: धर्मांतरण और चोरी के मामलों में कार्रवाई पर किया मंथन
Sat, 20 Sep 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में भाजपा नेताओं एवं टीम-11 के सदस्यों की जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त बैठक हुई।
पदाधिकारियों ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा और निस्तारण की मांग की। बैठक में डीएम रवीश गुप्ता, एसपी अभिनंदन सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों से धर्मांतरण, चोरी की घटनाओं और सरकार की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर भी चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि संगठन और प्रशासन के बीच समन्वय से जिले का विकास और तेज होगा। जनता की समस्याओं का समाधान जल्द संभव होगा। थानों और तहसीलों में समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि शासन की योजनाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से लागू करने में संगठन का सहयोग महत्वपूर्ण है। प्रशासन जनता की सुविधा और सुशासन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। एसपी अभिनन्दन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस पूरी तरह तत्पर है, लेकिन इसमें समाज और संगठन का सहयोग भी आवश्यक है। इस अवसर पर गोपेश्वर त्रिपाठी, भानु प्रकाश मिश्र, प्रत्यूष विक्रम सिंह, सत्येन्द्र सिंह भोलू, सुनील सिंह, सुजीत सोनी, गौरव अग्रवाल, वैभव पांडेय, राम नेवास गिरी मौजूद रहे।