{"_id":"658333435ec2982f840cf7b4","slug":"boycott-of-mro-work-due-to-eight-point-demand-basti-news-c-207-1-sgkp1006-8752-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आठ सूत्री मांग को लेकर एमआरओ का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आठ सूत्री मांग को लेकर एमआरओ का कार्य बहिष्कार
Thu, 21 Dec 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने आठ सूत्री मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार किया। जीआईसी में सभी सदस्य एकत्रित हुए। इसके बाद मांगों पर चर्चा की। राष्ट्रव्यापी हड़ताल का बस्ती केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया।
सचिव रंजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार से संगठन बिक्री संवर्धन कर्मचारी (सेवा की शर्तें) अधिनियम, 1976 की रक्षा करने, बिक्री संवर्धन कर्मचारियों के लिए वैधानिक कार्य नियम बनाए जाने, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा प्रतिनिधियों के प्रवेश पर लगे सभी प्रतिबंध हटाने तथा संस्थान और उनके काम का अधिकार सुनिश्चित करने दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की कीमतें कम करने और जीएसटी हटाने, डेटा गोपनीयता को सुरक्षित रखने की मांग उठाई। इसके अलावा संगठन ने बिक्री संबंधी शोषण और उत्पीड़न बंद करने, ट्रैकिंग और सर्विलांस के माध्यम से गोपनीयता में कोई घुसपैठ नहीं करने, कार्यस्थलों में निर्बाध प्रवेश सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
इस मौके पर शोएब रहमान, उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता, उपसचिव सोनू , अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।