फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bottled water will not be sold at bus stations

खास खबर... बसों,बस अड्डों पर बोतलबंद पानी बन्द

Fri, 06 Sep 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bottled water will not be sold at bus stations
बस्ती बस स्टेशन। - फोटो : BASTI
बसों, बस अड्डों पर बोतलबंद पानी बंद
विज्ञापन

बस्ती। परिवहन निगम की बसों, बस अड्डों एवं समस्त कार्यालयों में प्लास्टिक बोतल में बिकने वाला पानी प्रतिबंधित कर दिया गया है। थर्माकोल से बने सामान का इस्तेमाल प्रतिंबधित कर दिया गया है। इसके स्थान पर आरओ वाटर/वाटर फिल्टर और कागज के कप इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया है।
रोडवेज की बसों और बस अड्डों में पॉलिथीन लेकर चलने वालों यात्रियों पर एक हजार रुपये तक जुर्माना लग सकता है। निगम के एमडी डॉ. राजशेखर ने इस संबंध में बस्ती समेत सूबे के सभी सहायक एवं क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी किया। यह आदेश परिवहन निगम मुख्यालय और सेवा प्रबंधक कार्यालय में भी लागू होगा। परिवहन निगम मुख्यालय में 50 माइक्रोन से कम वाली पॉलिथीन प्रतिबंधित कर दी गई है। आरएम, एआरएम और डिपो के अधिकारियों को आदेश दिया है कि इस व्यवस्था की निगरानी की जाए। इसके लिए जगह-जगह पोस्टर भी लगाएं, जो पॉलिथीन का प्रयोग करते दिखे, उनके खिलाफ कार्रवाई करें। यूपीएसआरटीसी बसों का उपयोग करने वाले यात्रियों के बीच पॉलिथीन के हानिकारक प्रभावों और यूपी में पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध के बारे में प्रत्येक यात्री को जागरूक किया जाना महत्वपूर्ण है। उन्हें कानूनी और दंड प्रावधानों के बारे में आगाह करने के लिए होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर बस स्टेशनों पर प्रदर्शित किए जाएंगे। परिसर और बसों को पॉलिथीन मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए सभी यात्रियों और अधिकारियों से सहयोग और सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।
विज्ञापन

यात्री प्लाजा का बदलेगा अनुबंध
इस प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने के लिए निगम के यात्री प्लाजा के अनुबंध में संशोधन किया जाएगा। 15 सितंबर तक इसका अनुपालन करना होगा। जिसमें खानपान स्टाल पर, वाटर एटीएम पर आरओ सिस्टम पानी को बढ़ावा देते हुए कागज के ग्लास प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed