फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Both the accused arrested in the case of suicide in love affair

Basti: प्रेम प्रसंग में खुदकुशी के मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार, व्यवसायी के बेटे की खुदकुशी का मामला

Thu, 22 Sep 2022 11:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2022 11:45 AM IST
सार

सुनील मौर्य के पिता राम जनक मौर्य ने मंगलवार को इन दोनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। परशुरामपुर थाने के प्रभारी अरविंद कुमार शाही ने बताया कि सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज पवन कुमार मिश्र, घघौआ चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह ने दोनों आरोपियों की परशुरामपुर कस्बे से दोपहर ढाई बजे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Both the accused arrested in the case of suicide in love affair
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑटो पार्ट्स व्यवसायी के बेटे सुनील मौर्य की खुदकुशी के मामले में नामजद दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें परशुरामपुर थानाक्षेत्र की ही रहने वाली प्रेमिका और अमेठी जनपद के पीपरपुर थानाक्षेत्र के पूरे मथुरा अगया माफी निवासी अभिषेक त्रिपाठी शामिल हैं।
विज्ञापन


सुनील मौर्य के पिता राम जनक मौर्य ने मंगलवार को इन दोनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। परशुरामपुर थाने के प्रभारी अरविंद कुमार शाही ने बताया कि सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज पवन कुमार मिश्र, घघौआ चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह ने दोनों आरोपियों की परशुरामपुर कस्बे से दोपहर ढाई बजे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


कस्बा निवासी ऑटो पार्ट्स व्यवसायी रामजनक मौर्य के बेटे सुनील ने सोमवार को पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी करने से पहले सुनील ने फेसबुक पर लाइव होकर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें आत्महत्या करने के लिए अपनी प्रेमिका और उसके दोस्त को जिम्मेदार करार दिया था। वीडियो में उसने यह भी कहा था कि यदि वह आत्महत्या नहीं करेगा तो अगले दिन उसकी प्रेमिका उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर या तो जेल भेजवा देगी या हत्या करवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे से कुछ दूर स्थित अरजानीपुर के गोदाम में अंदर की गई इस खुदकुशी की जानकारी होने पर कस्बे में सनसनी फैल गई थी। फेसबुक पर फोटो और वीडियो अपलोड करने की वजह से कुछ देर में ही पुलिस और परिवार वालों को आत्महत्या के पीछे की कहानी पता चल गई थी। इसके अगले दिन पिता की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने व मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed