फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Book fair held at Krishak Inter College

Basti News: कृषक इंटर कॉलेज में लगा पुस्तक मेला

Mon, 20 Jul 2026 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Book fair held at Krishak Inter College
पुस्तक मेला का शुभारंभ करते प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी।संवाद
गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज गौर के सभागार में सोमवार को पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। जहां एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित यूपी बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अधिकृत प्रशासन की गुणवत्तापरक एवं अत्यधिक कम मूल्य की पुस्तकों को उपलब्ध कराया गया। कक्षा छह, सात और आठ के विद्यार्थियों को इंटर कॉलेज में निशुल्क प्रवेश के साथ किताबें भी मुफ्त में दिए गए।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी ने एक दिवसीय आयोजित पुस्तक मेला का शुभारंभ करते हुए कहा कि पुस्तक मेले में कक्षा 6 से लेकर इंटर तक के विद्यार्थियों के लिए पुस्तक उपलब्ध है, जहां आठवीं तक के विद्यार्थियों का प्रवेश और किताबें निशुल्क में दिया गया। जबकि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों सस्ते दर पर बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर लैब, साइंस विद्यार्थियों के लिए अलग से व्यवस्थित ढंग से लैब के साथ कई अन्य सुविधाएं मुहैया है। इसके अलावा छात्रवृत्ति योजना का लाभ भी दिलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार यादव, राजकीय इंटर कॉलेज कछिया की प्रधानाचार्य ममता, अजगैवा जंगल के प्रधानाचार्य हरिओम शरण गिरी, पवन कुमार शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार, संतोष शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed