फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bonfire in the city, distress from rural area

शहर में अलाव, ग्रामीण इलाकों से दुराव

Wed, 18 Dec 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bonfire in the city, distress from rural area
बस्ती में ठंड से बच्चे का बचाती मां। - फोटो : BASTI
शहर में अलाव, ग्रामीण इलाकों से दुराव
विज्ञापन

बस्ती। शहर से लेकर गांव तक ठंडक ने लोगों को हिला दिया है। बर्फीली हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित है। ठंड को लेकर प्रशासन ने अब तक कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की है। इसका कारण लेखपालों की हड़ताल माना जा रहा है। ठंड से लोग परेशान हैं। हालांकि नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर बुधवार को अलाव की व्यवस्था की गई। शहर के टाउन क्लब रैन बसेरा के अलावा पुराना डाकखाना, नगर पालिका परिसर के पीछे गांधीनगर, महिला अस्पताल के पास, परिवहन निगम बस स्टैंड गेट और अस्पताल चौराहा सहित अन्य प्रमुख चौराहंो पर अलाव की व्यवस्था का दावा पालिका प्रशासन ने किया है।
महादेवा प्रतिनिधि के अनुसार ठंडक ने लोगों का चैन छीन ली है। गलन के साथ बर्फीली हवाएं लोगों भीतर तक हिला रही हैं। ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। ठंड पूरे तेवर में है, मगर प्रशासन की ओर से अलाव का इंतजाम नहीं हो सका है। क्षेत्र के महादेवा के अलावा कुरियर बाजार, लहरी चौराहा, बोकनार आदि स्थल पर अलाव की व्यवस्था के लिए रमेश चंद्र अग्रहरि, मदन, सुग्रीव, सियाराम सिंह, निरंकार, जगदीश चौधरी, मुमताज आदि ने अलाव जलाने की मांग की है।
विज्ञापन

वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं और शरीर को गर्म करने के लिएअलाव की तलाश कर रहे हैं, किंतु प्रशासन ने कहीं भी सार्वजनिक स्थल पर अलाव की व्यवस्था नहीं करवाई है। क्षेत्र के राम प्रकाश चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद अग्रहरि, गोविंद राठौर, अनिल आदि ने भिटिया, हरदिया, ओशापुर, वाल्टरगंज कस्बा, बकसई, देईपार आदि स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार गलन भरी कड़के की ठंड में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सुबह से गलन के साथ ठंड बढ़ने से काम से घर से निकलने वाले अलाव तापने के लिए इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर रहे हैं, लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से अभी चौराहे पर अलाव जलाने की व्यवस्था नही की गई है। तहसीलदार केशरी नंदन त्रिपाठी ने बताया विभिन्न स्थानों को चिह्नित कराकर अलाव जलवाए जाने की व्यवस्था कराई जा रही है। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ठंड से बचाव की अब तक प्रशासनिक तैयारियां पूरी नहीं हो सकी हैं। अब तक न तो सार्वजनिक स्थल पर अलाव जल सके हैं। न ही गरीबों में कंबल वितरित हुआ है। आम लोगों के अलावा पिकेट ड्यूटी पर रात में तैनात पुलिस के जवान भी ठंड से कांपते नजर आ रहे हैं। लेखपाल सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि हड़ताल की वजह से अलाव जलाए की व्यस्था नहीं हो पायी है। जल्द ही अलाव जलाए जाने की व्यस्था करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed