{"_id":"62acc58aa3cf3c349a35699b","slug":"bofallwo-stay-in-chilma-new-phc-campuce-basti-news-gkp4406827175","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलमा न्यू पीएचसी में परिसर में बांधी जाती है भैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलमा न्यू पीएचसी में परिसर में बांधी जाती है भैंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलमा न्यू पीएचसी में परिसर में बांधी जाती है भैंस
दुबौलिया (बस्ती)। क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ललहवा चिलमा में चिकित्सा सुविधाएं बदहाल हैं। अस्पताल परिसर में खूंटे से बंधी भैंस इसकी गवाही दे रही है। मरीजों व तीमारदारों के बैठने व शुद्ध पेयजल की सुविधा अस्पताल परिसर से नदारद है। सफाई कर्मी न होने से पूरा परिसर गंदगी से पटा पड़ा है। अस्पताल आयुष चिकित्सक और फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है।
चिकित्सा सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को अमर उजाला टीम ललहवा चिलमा स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। परिसर में दाखिल होते ही साफ-सफाई व्यवस्था का अभाव और खूंटे से बंधी भैंस देखने को मिली। अस्पताल परिसर में स्थापित एक हैंडपंप खराब मिला तो दूसरे को चलाने पर दूषित पानी निकला। न्यू पीएचसी खुलने का समय आठ और बंद होने का दो बजे है। परिसर में करीब 8.20 बजे लैब टेक्नीशियन शिव पूजन यादव दाखिल हुए। अमर उजाला टीम उनके पीछे-पीछे अस्पताल के अंदर दाखिल हुई। वार्ड में तीन बेड मिले किसी पर चादर बिछी हुई नहीं पाई गई। टीम को देखकर दाई ने आनन-फानन चादर बिछाने का काम शुरू किया। लैब टेक्नीशियन ने बताया कि यहां तैनात चिकित्सक डॉ. बीके सोनी करीब चार माह पहले पढ़ाई के लिए बाहर जा चुके हैं। तब से दूसरे डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई।
फार्मासिस्ट ध्रुव चंद्र चौधरी व वार्ड ब्वाय छुट्टी पर हैं। एएनएम सुषमा राज व स्टाफ नर्स अंकिता सिंह ड्यूटी पर मौजूद मिलीं। आयुष चिकित्सक धर्मेंद्र चौधरी करीब 10.15 बजे अस्पताल परिसर में दाखिल हुए तब जाकर ओपीडी शुरू हुई। दिन में करीब 12 बारह बजे तक 24 मरीजों का इलाज किया। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि न्यूू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलमा में जल्द ही चिकित्सक व अन्य स्टाफ की तैनाती की जाएगी। सुविधाओं को बढ़ाने की तैयार चल रही है।