फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of young man found in field under suspicious circumstances; FIR registered against two, including brother-in-law.

Basti News: संदिग्ध हालात खेत में मिला युवक का शव, साले समेत दो पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 29 Jul 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Body of young man found in field under suspicious circumstances; FIR registered against two, including brother-in-law.
किसान राजेश कुमार मौर्य की फाइल फोटो
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में सोमवार देर रात एक युवक का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के साले समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जोगापुर निवासी राजेश कुमार मौर्य (36) पुत्र रामदेव मौर्य का सोमवार सुबह पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई। आरोप है कि रात करीब नौ बजे पत्नी के दो भाई और अन्य लोग गांव पहुंचे। मृतक के पिता रामदेव मौर्य का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने राजेश को मारने की नीयत से दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह खेत की ओर भागे, वहां बाद में बिजली के मोटर के पास उनका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पहले मृतक की पत्नी बच्चों के साथ घर लौटे, उसके बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाए। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने मौत के कारणों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि खेत में बिजली का तार करीब पांच फीट की ऊंचाई पर है। ऐसे में केवल करंट लगने से मौत होने की बात संदेह पैदा करती है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बताया गया कि घटना के समय मृतक के माता-पिता गांव के सीताराम मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ में शामिल होने गए थे। इसी दौरान यह घटना हुई।
मृतक के पिता की तहरीर पर हर्रैया पुलिस ने श्रवण कुमार निवासी हथिनी-मस्किनवा तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। मौत के वास्तविक कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed