{"_id":"639625832100216ec93b30ed","slug":"body-of-missing-nagar-panchayat-worker-found-in-river-basti-news-gkp460529172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नगर पंचायत के लापता कर्मी का नदी में मिला शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नगर पंचायत के लापता कर्मी का नदी में मिला शव, मचा हड़कंप
Mon, 12 Dec 2022 12:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 12:10 PM IST
सार
नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन उग्रसेन नगर निवासी शिवम पाठक पुत्र स्वर्गीय श्रीधर पाठक, बुधवार को अचानक लापता हो गए। देर रात तक वापस न आने पर परिवार के लोग उनकी खोजबीन करने लगे। नगर पंचायत हर्रैया में कार्यरत उनके पिता की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनकी जगह पर मृतक आश्रित कोटे से शिवम की अनुचर पद पर नौकरी लगी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार दिन से लापता 30 वर्षीय नगर पंचायत कर्मचारी शिवम पाठक का शव रविवार दोपहर में कस्बे के सीएमएस स्कूल के पास मनोरमा नदी से निकली सोती में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। शुरुआती जांच में मौत की वजह के बारे में कुछ पता नहीं चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन उग्रसेन नगर निवासी शिवम पाठक पुत्र स्वर्गीय श्रीधर पाठक, बुधवार को अचानक लापता हो गए। देर रात तक वापस न आने पर परिवार के लोग उनकी खोजबीन करने लगे। नगर पंचायत हर्रैया में कार्यरत उनके पिता की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनकी जगह पर मृतक आश्रित कोटे से शिवम की अनुचर पद पर नौकरी लगी थी।
रविवार को खेतों की तरफ गए कुछ लोगों ने मनोरमा नदी से निकली सोती में एक व्यक्ति का शव उतराया देखा। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई। परिजनों व आस-पड़ोस के लोगों ने मृतक की पहचान शिवम के रूप में की।
विज्ञापन
शिवम पाठक दो भाइयों में बड़े थे। परिवार में मां और पत्नी के अलावा दो वर्षीय पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों की माने तो शिवम, नशे के आदी थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि बंधे के आसपास वह इसी चक्कर में पहुंचे रहे होंगे। उस जगह अफीम, चरस, गांजा का नशा करने वालों की आमद ज्यादा रहती है।