फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Boarding the bus, Commissioner and IG inspected the Kanwar route.

Basti News: बस में सवार होकर कमिश्नर और आईजी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

Sat, 27 Jul 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 27 Jul 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Boarding the bus, Commissioner and IG inspected the Kanwar route.
कावड़ मेला को लेकर कावड़ मार्ग का कमिश्नर अखिलेश सिंह एवं आईजी आरके भारद्वाज और डीएम रबीश गुप्ता
- हाईवे पर पेड़ों की छंटाई और बिजली के ढीले तारों को दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन

- दुकानों पर चस्पा होंगे खाद्य पदार्थों के रेटलिस्ट, हाईवे से हटाया जाएगा अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कमिश्नर अखिलेश सिंह और आईजी आरके भारद्वाज ने शुक्रवार को बस में सवार होकर अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का जायजा किया। दोनों अफसर बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर से हाईवे पर घघौआ सीमा तक पहुंचे। इस दौरान हाईवे पर पेड़ों की छंटाई और बिजली के ढीले तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर और आईजी ने मेला क्षेत्र भद्रेश्वरनाथ में कांवड़ियों के लिए बनाई जा रही व्यवस्था को देखा। कहा कि कांवड़ियों के जलाभिषेक में किसी तरह का अवरोध न आए। इसकी मुकम्मल व्यवस्था की जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग की प्रत्येक सड़क को हरहाल में गड्ढा मुक्त बनाया जाए। मार्ग पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी सचेत रहें। सभी कार्य समय से पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर होटल, धर्मशाला आदि की नियमित चेकिंग पुलिस कर्मी करेंगे। सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों की फोर्स के साथ ड्यूटी लगाई जाए। जगह-जगह पड़े कूड़े-कचरे को हटवाने के निर्देश दिए गए। यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सड़क की पटरी पर कहीं भी बिल्डिंग मटीरियल, बालू, मोरंग, गिट्टी न रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क के किनारे कोई भी गाड़ी पार्क न होने दें। सीएमओ को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान रास्तों में पड़ने वाले समस्त सीएचसी/ पीएससी को क्रियाशील रखा जाए। पर्याप्त स्टॉफ की ड्यूटी हर समय हाेनी चाहिए। सभी होटल, ढाबा एवं दुकानों के संचालकों से अपील किया गया है कि इस दौरान अग्निशमन यंत्र अवश्य रखें जाए। समस्त सामग्रियों की रेटलिस्ट लिखकर दुकानों पर चस्पा कर दें। इस दौरान जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, एसपी कृष्ण गोपाल चौधरी, एडीएम प्रतिपाल चौहान, सीएमओ डाॅ. आरएस दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed