फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Board Exam-HS 75 and Inter 659 Students Quit Exam

बोर्ड परीक्षा: हाईस्कूल 75 और इंटर 659 रहे अनुपस्थित

Tue, 29 Mar 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Board Exam-HS 75 and Inter  659 Students Quit Exam
बोर्ड परीक्षा : हाईस्कूल के 75 व इंटर के 659 परीक्षार्थी गैरहाजिर
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में थी। लेकिन, द्वितीय पाली हाईस्कूल परीक्षा में एक पंजीकृत परीक्षार्थी के अनुपस्थित होने के कारण परीक्षा नहीं हुई। पांचवें दिन की परीक्षा में हाईस्कूल के 75 और इंटर के 659 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिले में 120 केंद्रों पर परीक्षा चल रही है।
प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ से 11.15 बजे तक द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक हुई। सुबह की पाली में 117 केंद्रों पर हाईस्कूल में संस्कृत विषय में 553 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 479 ने परीक्षा दी, जबकि 74 अनुपस्थित रहे। जबकि, इंटर चित्रकला विषय में 6571 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 5912 ने परीक्षा दी, जबकि 659 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में केवल हर्रैया क्षेत्र के तुलसीदास इंटर कॉलेज बसखनवा हाईस्कूल में एक परीक्षार्थी संगीत वादन से पंजीकृत था, उसने परीक्षा छोड़ दी। इंटर में अर्थशास्त्र और कामर्स के पुराने पाठ्यक्रम का कोई परीक्षार्थी नहीं थे। परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से जोड़ा गया है। सचल दल की टीम ने जीजीआईसी, श्रीकृष्ण कुमारी इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज और जीआईसी, आर्यकन्या और जीआरएस इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। कहीं से कोई घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

परीक्षा को सकुशल कराने के सभी केंद्रों पर सख्ती बरती जा रही है। कहीं से कोई सूचना नहीं मिली। परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़े जाने पर संबधित विद्यालय की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीएस यादव, डीआईओएस, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed