फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Board Exam: District Committee will resolve 95 objections

बोर्ड परीक्षा : 95 आपत्तियों का जिला समिति करेगी निस्तारण

Mon, 08 Dec 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: District Committee will resolve 95 objections
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा केंद्रों में फेरबदल को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विभाग को विभिन्न केंद्रों को बदलने के लिए 95 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। ज्यादातर आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज कराई गई है। जिला स्तरीय समिति इन आपत्तियों का निस्तारण करेगी। अभी डीएम की अध्यक्षता में बैठक की तिथि नहीं तय हो पाई है। अगले एक- दो दिन में उम्मीद हैं कि बैठक करके इन आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में इस बार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में पंजीकृत 74158 विद्यार्थियों के लिए 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 54 सहायता प्राप्त और 53 वित्तविहीन और 10 राजकीय विद्यालय शामिल है। इन सेंटरों पर कुल 401 विद्यार्थियों का परीक्षा कराया जाना है। जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है वहां अध्ययनरत बालिकाओं को स्वकेंद्र की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा केंद्र नहीं बनाए गए 284 विद्यालयों के बालक-बालिकाओं को निकटतम परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

परिषद की ओर से केंद्रों की सूची जारी करने के बाद 4 दिसंबर तक जिले स्तर पर आपत्तियां मांगी गई थी। आखिरी दिन तक कुल 95 आपत्तियां प्राप्त हुई है। इसमें ज्यादातर हाईस्कूल की बालिकाओं की मानक से अधिक दूरी, कुछ केंद्रों पर क्षमता अथवा संसाधन कम होने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि अगले दो दिन आपत्तियाें का निस्तारण हो जाएगा। 11 दिसंबर तक जिला समिति की रिपोर्ट परिषद में चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परीक्षा केंद्रों की संशोधन सूची जारी होगी। आपत्ति दर्ज होने के बाद विद्यालयों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि विभाग में चर्चाएं आम है कि केंद्रों में बहुत फेरबदल नहीं होना है। लेकिन, यदि आपत्तियां सही पाई गई तो कुछ केंद्र बदल भी सकते हैं।

केंद्राध्यक्ष एवं परीक्षकों की नियुक्ति के लिए मांगा गया विवरण डीआईओएस संजय सिंह ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के निमित्त सभी माध्यमिक विद्यालयों से शिक्षक/ प्रधानाचार्यों का विभागीय पोर्टल पर विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसी के आधार पर केंद्राध्यक्ष और कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed