फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Block education officer arrested red handed taking bribe in Basti

बस्ती में खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Wed, 15 Sep 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Block education officer arrested red handed taking bribe in Basti
बस्ती में खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
विज्ञापन

- अनुपस्थित मिले सहायक अध्यापक पर कार्रवाई न करने के एवज में मांगी थी सात हजार रुपये की रिश्वत
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौवा, बस्ती। जिले के सल्टौआ विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह को बुधवार को गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ सात हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। विजलेंस टीम ने यह गिरफ्तारी प्राथमिक विद्यालय बरहुवा में तैनात शिक्षक गौरव त्रिपाठी की शिकायत पर की है। टीम उन्हें लेकर गोरखपुर रवाना हो गई है। प्रकरण को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है।
गौरव त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने विद्यालय जांच के दौरान उन्हें तीन-चार दिन से अनुपस्थित कर रहे थे। जिसके एवज में 15 हजार रुपए की मांग की थी। लेकिन सात हजार रुपये देने के लिए बात बन गई थी। लेकिन गौरव त्रिपाठी इसकी शिकायत गोरखपुर के विजिलेंस टीम से कर दी। बुधवार शाम बीईओ को रिश्वत की रकम देने शिकायतकर्ता सहायक अध्यापक उनके शहर के बड़ेवन स्थित उनके किराए के घर पर पहुंचे, तो विजिलेंस टीम ने गौरव से रिश्वत लेते बीईओ को रंगे हाथ पकड़ लिया। बीईओ को गिरफ्तार करके लिखा-पढ़ी के बाद अपने साथ गोरखपुर ले गई। कोतवाली पुलिस को गिरफ्तारी की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि वह अवकाश पर हैं, लेकिन विजिलेंस टीम ने यह कार्य बहुत अच्छा किया है। प्रकरण की जानकारी वह भी अपने स्तर से कार्रवाई करेंगे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed