{"_id":"2857ebbc1384f14577773a40227c3485","slug":"black-out-in-half-city-for-12-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे तक ठप रही आधे शहर की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे तक ठप रही आधे शहर की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। गिदही स्थित पावर स्टेशन पर अमहट सब स्टेशन को जाने वाले केबल में
विज्ञापन
शुक्रवार रात एक बजे आए फाल्ट से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। अमहट विद्युत
सब स्टेशन से जुड़े सिविल लाइंस, आवास विकास कॉलोनी और गांधीनगर का आधे
हिस्से के लोगों को शनिवार दोपहर तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। फाल्ट
दूर करने में बिजली विभाग को 12 घंटे लग गए।
ताज्जुब यह कि बिजली विभाग के मुख्य अभियंता तक को फाल्ट की जानकारी नहीं दी गई। रात भर लोग बिजली गुल होने का कारण जानने के लिए प्रयास करते रहे, मगर किसी जिम्मेदार अधिकारी ने सरकारी मोबाइल फोन नहीं उठाया। विद्युत सब स्टेशन के जिम्मेदार भी अपना मोबाइल बंद कर सो रहे थे। फाल्ट की जानकारी मुख्य अभियंता तक को नहीं दी गई।
ठंड होने के कारण लोगों को बिजली गुल होने का अहसास रात में नहीं हुआ, मगर सुबह जब दस तक बिजली नहीं आई तो लोग परेशान होने लगे। पता करने के लिए जब लोगों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के सरकारी नंबर पर फोन मिलाना शुरू किया तो अधिकतर के मोबाइल बंद रहे।
अमहट सब स्टेशन का सरकारी नंबर बंद रहा। तब जाकर लोगों ने मुख्य अभियंता को फोन किया, तब पता चला कि गिदही स्थित पावर स्टेशन पर अमहट सब स्टेशन को जाने वाला केबल फाल्ट हो गया है। मुख्य अभियंता सीपी गुप्त ने बताया कि फाल्ट होने की जानकारी उन्हें भी किसी अधिकारी ने नहीं दी।
यदि दी होती तो रात में ही फाल्ट को ठीक करा दिया जाता। बताया कि अधिकारियों का सरकारी मोबाइल बंद रखने और जवाब न देने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके लिए अवर अभियंता को नोटिस भी दिया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि किसी भी हालत में सरकारी फोन नंबर बंद नहीं रहने चाहिए।