फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BKU official involved in Munderwa movement arrested

Basti News: मुंडेरवा आंदोलन में शामिल भाकियू पदाधिकारी गिरफ्तार, कार्यकर्ता नाराज

Sun, 24 Dec 2023 06:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Dec 2023 06:14 PM IST
सार

थानाध्यक्ष लालगंज जितेन्द्र सिंह ने बताया कि चीनी मिल आन्दोलन केस में वांछित शिवशंकर पाण्डेय के अलावा अन्य मामलों में वांछित थाना क्षेत्र के महसों निवासी सुरेन्द्र कुमार व बिरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन
BKU official involved in Munderwa movement arrested
भाकियू पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुंडेरवा चीनी मिल चलाने को लेकर 17 साल पहले हुए आंदोलन में शामिल रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता शिवशंकर पांडेय को रविवार को लालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस समय विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में दर्ज केस में उनके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। पदाधिकारी की गिरफ्तारी से भाकियू कार्याकर्ताओं में काफी गुस्सा है। वे थाने पहुंचकर रिहाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

 

वर्ष 2006 में मुंडेरवा चीनी मिल बंद करके के प्रबंधन के फैसले के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने वृहद धरना प्रदर्शन किया था। रेलवे ट्रैक जाम करते समय पुलिस ने तत्कालीन एसपी अमिताभ ठाकुर की मौजूदगी में लाठी चार्ज किया था। बाद में भाकियू पदाधिकारियों सहित 100 से अधिक नामजद और करीब 200 अज्ञात किसानों पर मुंडेरवा थाने में केस दर्ज किया गया था। जिसमें लालगंज थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर निवासी शिवशंकर पाण्डेय उर्फ जटाशंकर पाण्डेय का नाम भी शामिल था। इसमें उनके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था।

विज्ञापन

गिरफ्तारी के विरोध को लेकर रविवार को काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लालगंज थाने पर पहुंच कर रिहाई की मांग करने लगे। ब्लाक अध्यक्ष बनकटी घनश्याम चौधरी ने कहा कि अगर हमारे संगठन के पदाधिकारी की रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। तहसील अध्यक्ष फूलचंद चौधरी,उपाध्यक्ष रामफेर चौधरी,रामकिशोर,फूलचंद शर्मा,विनोद कुमार चौधरी,रामजोखन चौधरी,हरिराम,विजय कुमार, रामतीरथ निषाद,तुलसीराम,जगरनाथ, दीनदयाल,साहब राम,नोखेलाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

थानाध्यक्ष लालगंज जितेन्द्र सिंह ने बताया कि चीनी मिल आन्दोलन केस में वांछित शिवशंकर पाण्डेय के अलावा अन्य मामलों में वांछित थाना क्षेत्र के महसों निवासी सुरेन्द्र कुमार व बिरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed