{"_id":"5fe0e11e8ebc3e3eb7608d92","slug":"bku-basti-news-gkp377795935","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर किसानों को जागरूक करेगी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर किसानों को जागरूक करेगी भाकियू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभियान चलाकर किसानों को जागरूक करेगी भाकियू
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भारतीय किसान यूनियन की बैठक सोमवार को शिवा कालोनी स्थित शिविर कार्यालय में हुई। इसमें किसान आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। शहीद किसानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी ने कहा कि किसान चौतरफा संकट से घिरा हुआ है। आजाद भारत में अधिकांश नीतियां उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाली बनाई गईं। इस कारण किसानोें की आर्थिक बदहाली समाप्त नहीं हो रही है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के संबंध में भाकियू ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक कर किसानों को जागरूक करने उनका भ्रम दूर करेगी। इसके लिए चरणबद्ध कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।
बैठक को रामचन्द्र सिंह, बंधु चौधरी, हृदयराम वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का अरबों रुपया बकाया है। धान खरीद में व्यापक मनमानी की जा रही है। किसानों को बेहतर लाभ मिले इसके लिए सरकार को स्पष्ट कानून बनाने होंगे। इस दौरान फूलचन्द चौधरी, परमात्मा उर्फ नाटे चौधरी, घनश्याम चौधरी, गौरीशंकर, राम नरेश, सुजीत चौधरी, राम सुरेमन, त्रिवनी चौधरी, राम महीपत आदि मौजूद रहे।