फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP will be defeated by opposition unity: Shivpal

विपक्ष की एकता से ही भाजपा होगी परास्त : शिवपाल

Mon, 18 Jan 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
BJP will be defeated by opposition unity: Shivpal
बस्ती में शिवपाल यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। इस दौरान कोविड की गाइडलाइन का पालन नहीं कि? - फोटो : BASTI
विपक्ष की एकता से ही भाजपा होगी परास्त : शिवपाल
विज्ञापन

बस्ती। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा से लड़ने के लिए सभी दलों को एकजुट होकर सामूहिक रणनीति बनानी होगी। कहा कि विपक्ष की एकता से ही भाजपा परास्त होगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए लोहिया व गांधीवादी समर्थक दलों से एक साथ आने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की मांग स्वीकार कर लेना चाहिए। कड़ाके की ठंड में किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं। सरकार उदारता का परिचय दे और तीनों कृषि कानून वापस लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी बनाए।
विज्ञापन

शिवपाल सोमवार को लखनऊ से बलिया जाते कुछ देर के लिए बस्ती में बड़ेवन के पास एक होटल में रुके थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। इससे पूर्व प्रसपा जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवपाल का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान डॉ. अजय पांडेय, एबादुल हक, विजय यादव, अजीत सिंह, विपिन त्रिपाठी, बृजेश द्विवेदी, दीपक सिंह, सदावृक्ष तिवारी, डॉ. रामकुमार यादव, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed