फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP was politics of religious

धर्म की राजनीति करती है भाजपा, हाशिए पर हैं किसान: भूपेश बघेल

Tue, 07 Dec 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP was politics of religious
धर्म की राजनीति करती है भाजपा, हाशिए पर हैं किसान: भूपेश बघेल
विज्ञापन

- भाजपा को बताया धर्म की राजनीति करने वाली पार्टी, कहा, जनता के मुद्दों से कोई लेना देना नहीं
- छत्तीसगढ़ के सीएम ने भानपुर में आयोजित किसान सम्मेलन में भाजपा को बताया किसान विरोधी
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है। किसान और किसान हितों से उसका कोई लेना-देना नहीं है। तीनों कृषि कानूनों को लागू करने से लेकर वापस लेने तक के दौर का पूरे देश का किसान गवाह है। इस समय देश का किसान हाशिए पर है। वह मंगलवार को रुधौली विधानसभा क्षेत्र के भानपुर के बैड़वा समय माता मंदिर के निकट मंगलवार को आयोजित कांग्रेस के किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
छत्तीसगढ़ के सीएम ने महंगाई, बेराजगारी और जनता के मुद्दों पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि यूपी में खेती करने वाले किसानों के पंप बिजली से नहीं डीजल से चलते हैं। डीजल और पेट्रोल कितना महंगा है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव में जब भाजपा को झटका लगा, तब डीजल पेट्रोल के दाम में पांच रुपये की कमी की गई। भाजपा कभी आम आदमी के मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ती है। सिर्फ धर्म की राजनीति करती है। पार्टी का जनता के मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा का किसानों की आय दोगुनी करने की बात को जुमला बताते हुए कहा कि आज किसान महंगी कीमत खर्च कर फसल उगाता है, जिसका उसे वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। समय से निर्धारित मूल्य पर खाद नहीं मिल पा रही है। कहा कि भाजपा का गाय प्रेम भी मात्र दिखावा है। यूपी के किसान रात-रात भर छुट्टा पशुओं से खेत की रखवाली कर फसल बचाने में परेशान हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के पशुपालक किसान गोबर बेचकर अच्छा लाभ कमा रहे हैं। कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से निजात पाने के लिए कांग्रेस की सरकार ही एक मात्र विकल्प है। भूपेश बघेल ने कहा कि योगी इतने डरपोक कि जनता के मुद्दों की कहीं कोई बात न कर दे, इसलिए सभा स्थल पर प्रशासन को हेलीपैड नहीं बनाने दिया।
विज्ञापन

किसान सम्मेलन में पूर्वांचल प्रभारी राजेश त्रिपाठी, बसंत चौधरी, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, जयकरन वर्मा, कर्मराज यादव, राम जियावन, प्रशांत पांडेय, काजी सुहेल अहमद, सच्चिदानंद पांडेय, मोनिका मिश्रा, देवेंद्र श्रीवास्तव, रवींद्र चौधरी, विवेक श्रीवास्तव, महफूज अली और बदरे आलम आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन की झलकियां
- किसान सम्मेलन में पुरुषों से ज्यादा दिखी महिलाओं और बच्चों की भीड़।
- हेलीकाप्टर देखने के लिए आए लोगों के हाथ लगी मायूसी।
- हेलीकॉप्टर से सभास्थल तक न आ पाने का मुख्यमंत्री को भी रहा मलाल।
- सभास्थल पर स्थानीय लोगों के साथ गैर जनपद से लोग आए।
- सीएम के साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने की रही होड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed