फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP organised Meeting

केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा गिनाएगी उपलब्धियां

Sat, 21 May 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP organised Meeting
केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा गिनाएगी उपलब्धियां
विज्ञापन

बस्ती। 30 मई को केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर के भाजपा जनता के बीच जाकर विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए अपनी उपलब्धियां गिनाएगी। शनिवार को पुराना डाकखाना स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल व जिला प्रभारी अशोक सिंह की मौजूदगी में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने जिले में एक जून से 15 जून तक चलने वाली पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा कर विभिन्न विभागों के प्रभारी नियुक्त किए। उन्हें बाइक रैली, जनसभा, सफाई अभियान, महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण आदि कार्यक्रमों के संयोजक तय किए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला प्रभारी बस्ती अशोक सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आठ साल बेमिसाल, सेवा, समर्पण, सुशासन और गरीब कल्याण के तहत पार्टी की ओर से आठ प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे। जिसके तहत 2 या 3 जून को रिपोर्ट टू नेशन के तहत जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष, सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धियों को बताएंगे तथा आठ साल के उपलब्धियों की एक पुस्तिका का विमोचन भी करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार की 10 योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। एक जून से 15 जून तक संपर्क अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों पार्टी पदाधिकारियों की ओर से तय किए गए शक्ति केंद्रों के बूथों पर एक-एक दिन में 8-8 घंटे का प्रवास का कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed