{"_id":"66d63a6761dd1c520d0e2574","slug":"bjp-leader-staged-a-protest-in-the-collectorate-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123094-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भाजपा नेता ने कलक्ट्रेट में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भाजपा नेता ने कलक्ट्रेट में दिया धरना
Tue, 03 Sep 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। खंड शिक्षा अधिकारी हर्रैया के स्थानांतरण व 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के तहत आने वाले दो गांव गर्भूपुर व बरसांव के किसानों को संशोधित सर्किल रेट से मुआवजा देने की मांग को लेकर भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय सुदामा ने सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व कोतवाल से वार्ता के बाद सात सदस्यीय टीम की डीएम से वार्ता हुई। डीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।
चंद्रमणि 12 अगस्त को भी धरने पर बैठे थे। आश्वासन के बाद जब कोई पहल नहीं हुई तो 22 अगस्त को अनुस्मारक पत्र देकर बेमियादी धरने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर धरना दिया। उनका कहना था कि जनहित की समस्याओं के निस्तारण में अधिकारियों की हीलाहवाली से आम जनता परेशान है। साथ ही, सरकार की छवि खराब हो रही है। भाजपा नेता सुनील सिंह, विनोद पाठक, हनुमंत प्रसाद पाठक, प्रेम त्रिपाठी, राजीव पांडेय, हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, वेदप्रकाश त्रिपाठी, उपेंद्र सिंह, जय प्रकाश त्रिपाठी, सत्यप्रकाश तिवारी, मोहंती गुप्ता, किशन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद