फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP Jansbha Organised

पहले की सरकारें कब्रिस्तान बनवाती थीं, हमनें मंदिर बनवाए

Sat, 26 Feb 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP Jansbha Organised
पहले की सरकारें कब्रिस्तान बनवाती थीं, हमने मंदिर बनवाए
विज्ञापन

कप्तानगंज/बस्ती। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहले की सरकारें कब्रिस्तान बनवाती थीं, हमने मंदिर बनवाए। अयोध्या, काशी इसके उदाहरण हैं।
कप्तानगंज कस्बा के मां गायत्री स्कूल में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी को समान रूप से विकास व सुरक्षा के अवसर उपलब्ध हुए हैं। जो हमने साढ़े चार साल में कर दिखाया है। वह पिछले 65 वर्षों में संभव नहीं हो पाया था। अब प्रदेश से चोरी बदमाशी, गुंडई, लूट, हत्या, दंगा, अपहरण की घटनाएं बंद हो चुकी हैं। छिटपुट कुछ बचा है तो वह सरकार के दोबारा बनते ही पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। भाजपा ने डॉक्टर आंबेडकर व सरदार पटेल को जो सम्मान दिया वह किसी पार्टी ने सोचा तक नहीं था। कोरोना में उत्तर प्रदेश का प्रबंधन पूरे देश के लिए आदर्श साबित हुआ। विकास की स्थिति यह है कि पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल रही है। किसानों की स्थिति मजबूत होती जा रही है। अब मतदान जातिवाद नहीं बल्कि विकासवाद पर होगा। यही नहीं, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के कुप्रथा से मुक्त कराया है। इसलिए वह बहनें भी हमारे साथ खड़ी हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जो प्रदेश बीमारू प्रदेश के रूप में जाना जाता था। वहां हम उद्योगों का जाल बिछा रहे हैं। सबसे ज्यादा निवेश हो रहा है। आने वाले दिनों में हम एक आदर्श प्रदेश बनाने में सफल होंगे। सांसद हरीश द्विवेदी ने जनपद में भाजपा शासनकाल के दौरान कराए गए कार्यों की चर्चा की तो प्रत्याशी व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को गोवा के मुख्यमंत्री की पत्नी सुलक्षना सावंत, सांसद जगदंबिका पाल पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शिवपूजन राजभर, जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र, जिला प्रभारी अशोक सिंह, जटाशंकर शुक्ला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रोली सिंह, डॉ. श्वेता सिंह, मन्नू पंडित, विनीत तिवारी, विनोद शुक्ला, राना नागेश प्रताप सिंह, दयाशंकर मिश्र, ओम प्रकाश ओझा,रामवृक्ष निषाद, भोला निषाद, सुखराम गौड़, प्रत्यूष विक्रम सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विवेकानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed