फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP District President gets a rousing welcome in Harraiya area

Basti News: भाजपा जिलाध्यक्ष का हर्रैया क्षेत्र में जोरदार स्वागत

Sun, 30 Mar 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 30 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
BJP District President gets a rousing welcome in Harraiya area
महराजगंज (बस्ती)। दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बने विवेकानंद मिश्र का शनिवार को हर्रैया विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। हर्रैया स्थित बभनान चौराहे पर भाजपा नेता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा आत्मा प्रसाद पाठक तथा चंद्रमणि पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि आम जनमानस व कार्यकर्ताओं के उत्साह से आज ही ये तय हो गया है कि आगामी विधानसभा में बस्ती की सभी सीटों पर यशस्वी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कमल खिलेगा और कार्यकर्ता सम्मान सर्वोपरि होगा। भाजपा नेत्री गीता गुप्ता ने भी स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिवचरन जयसवाल, विमलेंद्र सिंह, श्रवण यादव, शक्ती दीप पाठक,अतुल तिवारी, जगदम्बा गुप्ता, विजय शंकर तिवारी,चन्द्र प्रकाश तिवारी, किरन सिंह, अयोध्या सिंह, वेदप्रकाश तिवारी, राजीव पांडेय, आयुष पांडेय, अशोक शुक्ल, विमल पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
विज्ञापन

विक्रमजोत क्षेत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का विक्रमजोत क्षेत्र के पठकापुर होटल अरविंद पैलेस पर हर्रैया के पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल माला स्वागत करने वालों में पूर्व प्रमुख धर्मेंद्र सिंह पूर्व ,प्रमुख पप्पू सिंह , अरविंद सिंह ने फूल माला पहनाई पूर्व मंडल अध्यक्ष बजरंग बिहारी पांडे, अमरनाथ शर्मा के नेतृत्व में पठकापुर चौराहे पर स्वागत अभिनंदन किया गया। फूलडीह में पराग डेयरी के सामने विक्रमजोत प्रथम से जिला पंचायत सदस्य आदित्य पांडे के नेतृत्व में यज्ञेश पांडेय व शैलेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। रमहटिया पहुंचने पर विक्रमजोत द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में तमाम लोगों ने स्वागत किया। मझौआ दुबे चौराहे पर गन्ना सहकारी समिति विक्रमजोत के अध्यक्ष सिद्धांत सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताअरविंद सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह मटेलू, अशोक कुमार सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह ,मुन्ना सिंह पचवस में भाजपा के जिला मंत्री अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में सेकंडों लोगों ने जिला अध्यक्ष का स्वागत किया छावनी तिराहे विक्रमजोत के ब्लॉक प्रमुख केके सिंह, डॉक्टर घनश्याम सिंह के नेतृत्व में राज नारायण मिश्रा कृपा शंकर सिंह ,करुणा सिंह सुनील सिंह काका सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष विवेका नन्द मिश्र का कार्यकर्ताओ ने परशुरामपुर बिकास खण्ड के बेदीपुर, महाखरपुर, श्रृंगीनारी , गोपीनाथपुर, मडेरिया परशुरामपुर मखौडा धाम, चौरी बाजार, सिकन्दरपुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर हरिद्वार मिश्र , अनिल कुमार पाण्डेय, अनंत कृष्णा पाण्डेय, बिक्कू सिंह, दिलीप पाण्डेय , समेत तमाम लोग मैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed