फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP distric vice president brother died on kisan path in lucknow

फोटो... लखनऊ हादसे में मीतनजोत के शिवम की मौत

Tue, 10 Sep 2019 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
BJP distric vice president brother died on kisan path in lucknow
शिवम शुक्ला। फाइल फोटो - फोटो : BASTI
लखनऊ हादसे मेें भाजपा जिला उपाध्यक्ष के छोटे भाई की मौत
विज्ञापन

नगर बाजार(बस्ती)। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल के अनुज 35 वर्षीय शिवम शुक्ल की लखनऊ के किसान पथ पर रविवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही घर गांव में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह परिवार वाले लखनऊ से शव लेकर घर पहुंचे। अयोध्या सरयू नदी के तट पर दाह संस्कार कर दिया।

मीतनजोत निवासी भाजपा नेता विनोद कुमार शुक्ल के छोटे भाई 35 वर्षीय शिवम शुक्ला लखनऊ के खरगापुर में रहकर ठेकेदारी करते थे। रविवार की शाम को वह अपनी ऑडी कार से कहीं जा रहे थे। लखनऊ से किसान पथ पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही दूसरी लग्जरी कार से सीधी भिडंत हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड गए। कार में सवार शिवम शुक्ला स्टेयरिंग व सीट के बीच फंसे पाए गए। चिनहट पुलिस ने कार की बॉडी काटकर बाहर निकालकर किसी तरह राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिली मोबाइल का नंबर और पहचान पत्र के मध्यम से जानकारी लेकर इसकी सूचना परिजनों को भी दी गई। घर पर मौजूद पत्नी सविता शुक्ला व तीन वर्ष की बेटी यशस्वी का रो रोकर बुरा हाल है। पिता विजय बहादुर शुक्ल व मां की आंख से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व एचपी गैस नगर बाजार के प्रोपराइटर विनोद कुमार शुक्ला के चार भाईयों में शिवम सबसे छोटे थे। सूचना पाकर विधायक रवि सौनकर, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, वेद प्रकाश सिंह, श्रुति अग्रहरी, चन्द्र शेखर उपाध्याय, धीरेंद्र पांडेय बीडीसी, सलिल कुमार सिंह, विनय कुमार पाल, कपींद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अंबिका पांडेय, राम कुमार सिंह, ग्राम प्रधान राम कृपाल यादव, संतोष पांडेय, योगेश पांडेय, प्रेम प्रकाश पांडेय, बाबू राम दूबे, राकेश दूबे, मोहंती दूबे समेत तमाम लोग सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed