फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bike thief arrested

बाइक चोर पकड़ा

Mon, 25 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती Updated Mon, 25 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
दुबौलिया पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को एक संयुक्त अभियान में सफलता मिली है। टीम के हाथ बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य लगा है, उसकी निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन



एसओ दुबौलिया गंगेश शुक्ल और स्वाट टीम के प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर 24 जनवरी की देर शाम को रामजानकी रोड पर हर्रैया मोड़ पर बाइक चोर गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को  गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान पंकज उर्फ गुड्डू निवासी डिंगरापुर थाना दुबौलिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन


 उसके पास मौके पर एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई। बाद में उसकी निशानदेही पर छह बाइकें और बरामद की र्गइं।
सोमवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीओ सिटी अतुल सोनकर ने कहा कि पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वह और उसके दो अन्य साथी संगठित गिरोह चलाते हैं। सब मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और कूटरचित दस्तावेज बनाकर मांझा क्षेत्र या नेपाल में बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो रुपये मिलते हैं उसे तीनों बराबर-बराबर बांट लेते हैं। पंकज उर्फ गुड्डू के विरुद्घ दुबौलिया थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि एसपी शिवहरी मीणा की ओर से पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed