फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike rider killed in tractor accident in basti

Basti News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 05 Jun 2023 01:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Jun 2023 01:53 PM IST
सार

घटना के बाद मृतक की पत्नी अखतरुन्निशा ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों को दंडित करने की मांग की है। थानाध्यक्ष कलवारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

विज्ञापन
Bike rider killed in tractor accident in basti
मृतक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में कलवारी थाना क्षेत्र के चढ़ौआ गांव के पास ट्रैक्टर की ठोकर से 55 वर्षीय अधेड़ को गंभीर चोटे आई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


रविवार की रात कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरी निवासी कमाल अहमद मोहम्मद इसहाक के साथ मोटर सायकिल पर पीछे बैठकर इसी थाना क्षेत्र के चढ़ौआ गांव में अबदुल्लाह के घर शादी के निमंत्रण में आए थे। बीती रात को वापस घर जाते समय रिश्तेदार के घर से थोड़ी दूर आने के बाद त्रिभुवन के घर के सामने एक मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली चालक ने मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे 55 वर्षीय कमाल अहमद को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नासमझी में बर्बाद हुई जिंदगी: दरिंदों से धोखा खाया तो समझीं मां-बाप ही सच्चे दोस्त, प्रेम करना बना जंजाल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मोहम्मद इसहाक दूर जा गिरे और बाल-बाल बच गए। आनन-फानन रिश्तेदारों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी अखतरुन्निशा ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों को दंडित करने की मांग की है। थानाध्यक्ष कलवारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed