{"_id":"6102e2db8ebc3e5832769aa7","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-cow-basti-news-gkp4036982119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत
वाल्टरगंज थाने के मुस्तफाबाद के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। बस्ती-बांसी मार्ग स्थित मुस्तफाबाद के पास डिवाइडर से पहले गाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी थोड़ी ही देर पर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार रुधौली रुधौली थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी 31 वर्षीय आनंद कुमार गुप्ता अपनी बाइक से दुकान का सामान लाने बस्ती गए थे। सामान लेकर घर लौटते समय बुधवार की देर रात मुस्तफाबाद के पास अचानक गाय से टकरा गए। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद गाय की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि मृतक के भाई संजय गुप्ता निवासी रुधौली की तहरीर पर पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।