{"_id":"6182d12410499778394d4b71","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-truck-basti-news-gkp415291623","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
दुबौलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के गौरा गांव निवासी 30 वर्षीय युवक की वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के बीआरसी पुर्सिया के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
कलवारी थानाक्षेत्र के गौरा निवासी संदीप सिंह कलवारी स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि वह रात में किसी को छोड़ने वाल्टरगंज की तरफ गए थे, जहां ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। संदीप सिंह माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। एक बहन है। संदीप की शादी नेहा सिंह से हुई थी। उनके तीन वर्ष की बेटी है। पत्नी गर्भवती भी बताई जा रही है।
घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
वाल्टरगंज। सोनहा थानाक्षेत्र के पचमोहनी की रहने वाली 50 वर्षीय रहीमा खातून पत्नी रुआब अली की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रहीमा ब्लॉक रोड सल्टौआ पर सोमवार सुबह बाइक की चपेट में गई थीं। सिर में गंभीर चोट लगी थी। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर उनकी मौत हो गई। संवाद