{"_id":"621528af01281830a35bcdcd","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-tractor-basti-news-gkp427825994","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
बभनान-हर्रैया मार्ग पर पूरा पैकोलिया के पास हुआ हादसा
पैकोलिया(बस्ती)। हर्रैया बभनान मार्ग पर थानाक्षेत्र के पूरा पैकोलिया गांव के सामने स्थित ढाबे के पास मंगलवार रात करीब आठ बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो र्गई।
जानकारी के अनुसार गोंडा जनपद के खोड़ारे थानाक्षेत्र के केशव नगर पूर्वी निवासी अंकित वर्मा बाइक से अपने गांव के देवीबक्श को बैठाकर हर्रैया की तरफ से आ रहे थे। रात 7:45 बजे थानाक्षेत्र के एक ढाबे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से अंकित की बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक अंकित की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे देवीबक्श गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायल देवीबक्श को पुलिस ने सीएचसी गौर भेजा। शव को कब्जे मे लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।