{"_id":"68828eccb21c2d51e909d31c","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-one-referred-basti-news-c-207-1-sgkp1006-140773-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, एक रेफर
Fri, 25 Jul 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर भुसुडि़या तिराहे के पास देर शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की देर शाम राम-जानकी मार्ग पर छावनी से विशेषरगंज की तरफ जा रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार छावनी थाना क्षेत्र के रेड़वल निवासी 30 वर्षीय प्रदीप सोनी एवं रूपगढ़ निवासी 28 वर्षीय मनोज यादव घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी दुबौलिया भेजा। जहां पर चिकित्सक ने प्रदीप सोनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद