फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike lifters gang busted, three arrested

बाइक चोर गिरोह पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bike lifters gang busted, three arrested
पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर गिरोह के सदस्य। - फोटो : BASTI
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। जिले में सक्रिय वाहन चोरों के शातिर गैंग का कोतवाली पुलिस के साथ स्वॉट व एसओजी की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। दो पहिया वाहनों को चुराने वाला यह गैंग वारदात के बाद पहिए से लेकर हर पार्ट को अलग-अलग कर एक मिस्त्री को बेच देता था। पुलिस ने बाइक चुराने वाले दो शातिरों समेत चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी रविंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में धरपकड़ की जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी बस्ती के हवेली खास का रहने वाला राहुल कुमार, मड़वानगर निवासी अमर कुमार के साथ बाइक चोरी करता था। संतकबीरनगर के महुली थानांतर्गत बारीडिहा निवासी दिनेश चंद्र नेे बस्ती कोतवाली के हरदिया चौराहे पर कबाड़ी की दुकान खोल रखी है, उसे चोरी का माल बेच देते थे। संयुक्त टीम ने तीनों को कोतवाली क्षेत्र के फव्वारा तिराहे व हरदिया के पास से पकड़ा है। उन्होंने बताया कि राहुल कुमार के खिलाफ कोतवाली में चोरी व माल बरामदगी समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। वह कोतवाली का गैंगस्टर भी है। टीम ने उसके कब्जे से चार बाइक, बीस बाइकों के पहिए समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। तीनों के खिलापु मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एएसपी के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थान से गाड़ियों में मास्टर चाभी लगाकर उसे बड़ी आसानी से चुरा लेते थे। गाड़ी व उसके पार्ट को अलग-अलग करके कबाड़ी दिनेश चंद्र की हरदिया चौराहा पर स्थित दुकान पर बेच दिया जाता था। पिछले एक माह में 18 गाड़ियां चोरी की थी। इनमें से चार गाड़ी का पार्ट बेचने के लिए नहीं खोल पाए थे। बाकी गाड़ियों के पार्ट्स कबाड़ी को बेच दिया था। चोरी के तुरंत बाद बाइक के पार्ट बदल देने से पकड़े जाने का डर ही नहीं रहता था। चोरी के बाद पहले नंबर प्लेट बदल देते और बाद में उसका पार्ट्स खोलकर बेच देते थे। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चोरी की बाइक व पार्ट्स बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टीम को मिली सफलता
बाइक लिफ्टर्स के गिरोह का पर्दाफाश करने वाली संयुक्त टीम में कोतवाल रामपाल यादव, प्रभारी निरीक्षक एसओजी मृत्युंजय पाठक, प्रभारी स्वॉट राजकुमार पांडेय, एसएसआई कोतवाली अरविन्द कुमार शाही, एसआई जनार्दन प्रसाद, इन्द्रभूषण सिंह, पवन मिश्रा, सुरपति त्रिपाठी, स्वॉट के कांस्टेबल मनोज राय, मनिन्द्र चन्द्र, अभिषेक तिवारी, देवेन्द्र निषाद, कोतवाली के कांस्टेबल मनोज यादव, शैलेंद्र यादव, हरेंद्र यादव, कृष्णानंद यादव, आर वर्मा, एसओजी के सिपाही अजय यादव, राम सुरेश यादव, बुद्धेश कुमार व दिलीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed