{"_id":"60b917b08ebc3ef43805f12d","slug":"bike-hit-by-vehicle-engineer-dies-basti-news-gkp3967917161","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आई बाइक, इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आई बाइक, इंजीनियर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट में आई बाइक, इंजीनियर की मौत
महराजगंज (बस्ती)। हाईवे पर कप्तानगंज थाने के ककुआ रावत गांव के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार इंजीनियर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हर्रैया थाना क्षेत्र के निपनियां गांव के रहने के वाले अनिल वर्मा झारखंड में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे। बृहस्पतिवार को बाइक से किसी काम से कप्तानगंज आए थे। शाम को चार बजे घर लौटते समय कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ राउत गांव के निकट तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। उससे घटनास्थल पर ही अनिल कुमार वर्मा (35 वर्ष) की मौत हो गई।
घटना के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंचे महराजगंज के चौकी प्रभारी जितेंद्र शाही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घटना की सूचना फोन के जरिए अनिल कुमार के परिजनों को दी। कुछ ही देर में पहुंचे परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। दिवंगत इंजीनियर के पिता राम मिलन शिक्षक हैं। छोटा भाई दुर्गेश कुमार अभी पढ़ाई कर रहा। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे वाले वाहन की तलाश की जा रही है।