{"_id":"65f9dd21938be3c4800f3d44","slug":"bike-collides-with-electric-pole-youth-dies-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113407-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत
Wed, 20 Mar 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। जन्मदिन की पार्टी करके सोमवार को देर रात लौट रहे युवक की बाइक राम जानकी मार्ग पर गजया गांव के पास बिजली के खंभे से टकरा गई। बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के कटया गांव निवासी 20 वर्षीय विशाल 22 वर्षीय दोस्त दीपू पुत्र जूगुन निवासी मखदुमपुर के साथ देर रात कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव से जन्मदिन की पार्टी मना कर घर लौट रहा था। राम जानकी मार्ग पर गायघाट के पहले गजया गांव के पास बाइक खंभे में टकरा गई। दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को नजदीकी सीएचसी पर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दीपू को मृत बताया। विशाल के हाथ पैर में काफी चोटें आने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दीपू की इसी साल शादी हुई थी। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद