{"_id":"61a917ca2f00f05ed01bc606","slug":"bike-collides-with-bull-two-killed-one-injured-basti-news-gkp4184689156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड से टकराई बाइक, दो की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड से टकराई बाइक, दो की मौत एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांड से टकराई बाइक, दो की मौत, एक घायल
- महुली रोड पर लालंगज थाना क्षेत्र के निपनिया में हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र में महुली रोड पर निपनिया गांव के पास सांड से बाइक टकराने की घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। तीनों बाइक पर सवार थे। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लालगंज थाना क्षेत्र के निपनिया से तीन लोग बारात से अपने घर महसों वापस आ रहे थे। निपनिया चौराहे पर पहुंचते ही सामने से सांड आ गया। उन्होंने बचने की कोशिश की, लेकिन सांड से टकराकर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में लालगंज थाना क्षेत्र के महसों निवासी 22 वर्षीय सूरज चौधरी, तथा जमराव गांव निवासी 21 वर्षीय कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। महसों निवासी सूरज को गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लालगंज पुलिस पहुंच गई। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।