फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike collides with bicycle, two killed

बाइक साइकिल से टकराई,दो की मौत

Fri, 06 Sep 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with bicycle, two killed
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरडाड़ चौराहे पर बाइक और साइकिल के टक्कर में घायलों को अस्पताल ले जाते ल - फोटो : BASTI
बाइक साइकिल से टकराई, दो की मौत
विज्ञापन

मुंडेरवा (बस्ती)। क्षेत्र के बरडाड़ चौराहे पर बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। दो युवकों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की गति काफी तेज थी, जिसके कारण चालक विकास की मौत मौके पर ही हो गई। शुक्रवार को मुंडेरवा थाना अंतर्गत मोहनखोर निवासी 20 वर्षीय विकास पुत्र लल्लू गांव के मनीष 30 वर्षीय पुत्र बाल किशन व गुडडू (उम्र 18 वर्ष ) पुत्र गोलई को बाइक पर बैठाकर बरडाड़ रिश्तेदारी में जा रहे थे। बरडाड़ चौराहे पर मुंडेरवा की तरफ से साइकिल से आ रहे संजय ( 30) से भिड़ंत हो गई। जिससे विकास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में गुड्डू को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने गंभीर हालत देख गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। सीटी स्कैन के दौरान गुड्डू की भी मौत हो गई। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed