फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike collided with truck, two students died

बस्ती: ट्रक से टकराई बाइक, दो छात्रों की मौत

Wed, 15 Feb 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with truck, two students died
हर्रैया क्षेत्र के हाइवे पर बड़हर कलां गाँव के सामने हुई ट्रक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक
हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हरकलां गांव के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन

- डुहवा मिश्र में परीक्षा केंद्र देखने जा रहे थे बाइक सवार दोनों छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। हाईवे पर बड़हर कला गांव के सामने गलत लेन में आ रहे गन्ना लदे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें परीक्षा केंद्र देखने जा रहे बाइक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा छात्र गंभीर हालत में सीएचसी हर्रैया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हर्रैया थाना क्षेत्र के महेवा कुंवर गांव निवासी हितेश सिंह (21) पुत्र दिनेश सिंह बीआर इंटर कालेज में 12वीं के छात्र थे। मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे विद्यालय में प्रवेश पत्र लेने गए थे। वहां से निकलकर वह स्कूल के बाहर सड़क किनारे स्थित किराने की दुकान पर गए। वहां मौजूद यश द्विवेदी (16) पुत्र शिव सागर दुबे निवासी कुचैला थाना हर्रैया से मुलाकात हो गई। यश भारत सिंह कृषि इंटर कालेज भारत नगर तेनुआ में 10वीं के छात्र थे। दोनों किसी परिचित की बाइक लेकर डूहवा मिश्र के एसएनएसबी इंटर कालेज पर परीक्षा केंद्र देखने जा रहे थे। करीब ढाई बजे बड़हर कलां गांव के सामने उल्टी लेन से आ रहे गन्ना लदे ट्रक में बाइक सामने से भिड़ गई। दोनों उछलकर ट्रक से टकराने के बाद सड़क पर जा गिरे। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में लगी गंभीर चोट के चलते मौके पर ही हितेश सिंह की मौत हो गई। यश द्विवेदी की सांसें चल रही थी। सूचना पर पहुंची उप निरीक्षक अनिता यादव व सुरपति मिश्रा ने आसपास के लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान यश की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में दो छात्रों की मौत की सूचना से दोनों गावों में शोक व्याप्त हो गया है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल व थाने पर जुट गए। रोते-बिलखते परिवार के लोग पहुंचे तो माहौल और भी गमगीन हो गया। दुर्घटना होते ही ट्रक के चालक व खलासी वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस ट्रक व बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मृतक यश दो भाइयों में बड़े थे। उनके पिता शिवसागर दुबे कस्बे के आरआर शिवम बाल विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य हैं। जबकि हितेश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता खेतीबारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed