फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike collided with nilgai, woman death

Basti News: नीलगाय से भिड़ी बाइक,पीछे बैठी महिला की गिरकर मौत

Sat, 06 May 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with nilgai, woman death
महादेवा (बस्ती)। मुंडेरवा-महादेवा मार्ग पर खड़ौहा गांव के समीप अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। उससे बाइक की टक्कर हो गई। बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के पड़ियापार निवासी मनोज (30 ) अपनी माता राजपति (55) पत्नी लालमन गुप्ता को बाइक पर बैठाकर इलाज कराने महादेवा ले जा रहे थे। महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर खड़ौहा गांव के पास पश्चिम तरफ से अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। मनोज ने बाइक संभालने का काफी प्रयास किया लेकिन बाइक नीलगाय की चपेट में आ गई। घटना में मां-बेटे सड़क पर गिर गए। बाइक पर पीछे बैठी राजपति के सिर में गंभीर चोट लग गई। मनोज भी चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और राजपति को उपचार के लिए निजी साधन से बस्ती के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने राजपति को मृत घोषित कर दिया। मृतिका राजपति के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। पति राजगीर मिस्त्री का कार्य करते हैं। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

--
मातम में बदला माहौल

- पड़ियापार निवासी लालमन गुप्ता के घर में मांगलिक माहौल था। बुधवार को उनके भतीजे की शादी थी। बृहस्पतिवार को घर पर अखंड राम चरित मानस बैठाया गया था। शुक्रवार को बहूभोज और नए घर में प्रवेश का भी कार्यक्रम था। घर पर रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की चहल-पहल थी। इस बीच उनकी पत्नी राजमति की कुछ तबीयत खराब हो गई। जिसका इलाज कराने के लिए उनका बेटा मनोज बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। इस बीच यह घटना हो गई। खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed