{"_id":"647657d7068f527e0f06e9e5","slug":"bike-collided-with-electric-pole-driver-died-basti-news-c-7-1-187309-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, चालक की मौत
Wed, 31 May 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 31 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर देईसांड़ मार्ग पर नौना गांव के पास अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से
बनकटी। बानपुर-देईसांड़ मार्ग पर लालगंज थानाक्षेत्र के नौना गांव के निकट अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर निवासी शनि (21) सोमवार को लालगंज थानाक्षेत्र के अमोढ़वा गांव में अपने बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार को घर लौटते समय बानपुर मार्ग पर स्थित नौना गांव की पुलिया के पास सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सीमेंट से बना बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि शनि ने यदि हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच गई होती।
-- -
...तो नहीं होता ऐसा हादसा
- बानपुर-देईसाड़ मार्ग पर चौड़ीकरण के बाद सड़क के किनारे लगे तमाम बिजली के खंभे सड़क पर आ गए हैं। ग्रामीणों के काफी प्रयास, आवेदन और शिकायत के बावजूद ज्यादातर खंभे जस के तस हैं। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण और बिजली विभाग सड़क निर्माण के समय यदि पोल हटा लिया होता, तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।