{"_id":"6463d0d83f32db551e038b77","slug":"bike-collided-with-a-young-man-crossing-the-road-death-basti-news-c-7-1-170593-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
Wed, 17 May 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित पोखरनी चौराहे के पास सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम घुइसापुर निवासी 35 वर्षीय चंदू अपनी पत्नी के साथ पैदल ही घर जा रहे थे। वह अभी अपने घर से थोड़ी पर स्थित पोखरनी चौराहे के पास पहुंच कर सड़क पार कर रहे थे। पत्नी तो सड़क के पार निकल गयी लेकिन चंदू सड़क के बीच ही पहुंचे थे कि बस्ती की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए, जिससे उनका सिर फट गया। वहीं रास्ते से गुजर रहे थाना प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने तत्काल घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
--
दो युवक घायल
नगर बाजार। क्षेत्र के बेलाडी ओवर ब्रिज के पास मंगलवार की देर रात अज्ञात बाइक की ठोकर से दो युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि नगर बाजार थाना क्षेत्र के शंकर पुत्र संतोष उम्र लगभग 27 वर्ष व रिंकू पुत्र रामतौल निवासी गायघाट थाना नगर को बेलाडी ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।